Tuesday 26 July 2016

पीएम मोदी इसलिए मोजांबिक की यात्रा पर गए थे!

इसलिए मोजांबिक की यात्रा पर गए थे पीएम मोदी!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी‬ ने ने अफ्रीकी देशों के दौरे का पहला दिन मोजांबिक में बिताया। हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर इस गुमनाम से देश को प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तौर पर क्यों चुना? मोदी विरोधियों की राय में तो प्रधानमंत्री वहां पर सैर-सपाटे के लिए गए हैं, लेकिन भारत की डिप्लोमेसी पर नज़र रखने वाले इसे मोदी का मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं। दरअसल ग्लोब में मोजांबिक की बेहद अहम जगह पर है। लेकिन बीते 60 साल में भारतीय सरकारें कभी इसकी अहमियत को नहीं समझ पाईं।
भारत को क्या दे सकता है मोजांबिक?
पीएम मोदी की नजर वहां के लिक्विफाइड नेचुलर गैस (‪‎एलएनजी‬) पर है। अभी भारत अपनी जरूरत का 90% एलएनजी कतर से खरीदता है। जो कि काफी महंगा पड़ता है। बदले में भारत वहां पर बेइरा (Beira Port) बंदरगाह को विकसित करेगा। मोजांबिक बंदरगाह वाला देश होने के बावजूद काफी पिछड़ा हुआ है। भारत उसकी तरक्की में मददगार बन रहा है। बदले में वहां से ये अहम फायदे होंगे-
✫ मोजांबिक भारत को गैस दे सकता है। जिससे खाड़ी देशों पर आश्रितता कम होगी।
✫ भारतीय कंपनियों को वहां पर खनन और इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम में अरबों का बिजनेस मिल सकता है।
✫ हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक मजबूती के लिए मोजांबिक से अच्छे रिश्ते काफी अहम हैं।
✫ भारतीय मीडिया में मोजांबिक की दाल की बहुत चर्चा है। दरअसल भारत ने करार किया है कि वो दाल के अच्छे बीज देगा और बदले में दाल की पैदावार सस्ती कीमत पर खरीदेगा।

प्रेम सिंह शाक्य‬,
भारतीय जनता पार्टी, मैनपुरी, BJP UP
Vote For BJP - Join BJP 
 
prem singh shakya - vote for bjp
                                             Quote By Swami Vivekananda Ji:-
                                          मनुष्य की सेवा करो . भगवान की सेवा करो .
                                         प्रेम सिंह शक्य जी के फेसबुक पेज को लाइक करे-
                                   https://www.facebook.com/Premsinghshakyabjp
 


No comments:

Post a Comment