Monday 25 July 2016

नफरत के बुनियाद पर बने मुल्क के बाशिंदे भी मानते हैं कि हमने अपने फसल को सिर्फ नफरत का सौगात दिया है।

नफरत के बुनियाद पर बने मुल्क के बाशिंदे भी मानते हैं कि हमने अपने फसल को सिर्फ नफरत का सौगात दिया है। कभी भी मुहब्बत का पैगाम के बारे में नहीं सिखाया है। कुछ ऐसी ही बातें पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार‬ कहती हैं।
हिना कहती हैं कि ”60 सालों में हमने हमारे बच्‍चों को सिखाया कि किसी से घृणा करना ही हमारी राष्‍ट्रीय पहचान है। और हम पड़ोस के देशों के साथ ऐसा कर रहे हैं। पहले हमने भारत के साथ ऐसा किया और अब अफगानिस्‍तान के साथ ऐसा कर रहे हैं।”
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में हिना आगे कहती है कि पाकिस्तान लड़ाई के जरिए कश्मीर पर कभी भी नियंत्रण नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ आपसी विश्वास के माहौल से ही इस मसले पर बात आगे बढ़ सकती है।
हिना से जब भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में पूछा गया तो हिना कहती है कि अमेरिका भारत के करीब इसलिए नहीं जा रहा है कि वो परमाणु संपन्न या फिर सैन्य ताकत से परिपूर्ण है। अमेरिका भारत के करीब इसलिए है क्योंकि अमेरिका को वहां की लोकतांत्रिक ताकत का अंदाजा है। भारत के लोगों में लोकतांत्रिक परंपरा का अंदाजा है। जिस वजह से भारत और अमेरिका का संबंध घनिष्ठ है। जबकि पाकिस्तान में ऐसा कुछ भी नहीं है।

प्रेम सिंह शाक्य‬,
भारतीय जनता पार्टी, मैनपुरी, BJP UP
Vote For BJP - Join BJP 
 
prem singh shakya -  join bjp
                                            Quote By Swami Vivekananda Ji:-
                 कोई चुनाव मत करिए. जीवन को ऐसे अपनाइए जैसे वो अपनी समग्रता में है.
                                          प्रेम सिंह शक्य जी के फेसबुक पेज को लाइक करे-
                                   https://www.facebook.com/Premsinghshakyabjp
 


No comments:

Post a Comment